
अभिनेत्री अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी (Photo Source- Instagram/archnagautamm)
Archana Gautam Cafe cash counter theft: मॉडल, अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार अर्चना गौतम (Archana Gautam) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई टीवी शो या राजनीति नहीं, बल्कि उनके साथ हुई एक अप्रत्याशित घटना है। अर्चना गौतम के नए खुले कैफे में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोर कैफे से पूरा का पूरा कैश काउंटर ही उठाकर ले गए। इस घटना के बाद एक्ट्रेस काफी हैरान हैं और उन्होंने मीडिया के सामने आकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।
अर्चना गौतम का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मीडिया से बातचीत कर रही हैं। वह बेहद परेशान नजर आ रही थी। उन्होंने बताया कि उनके कैफे में चोरी हो गई है।
अर्चना गौतम ने कहा, "वैसे तो पुलिस वालों ने मुझे बाहर मीडिया में इस बारे में बताने के लिए मना किया है, लेकिन फिर भी मैं बता दे रही हूं। परसों मेरे कैफे में चोरी हो गई। आप समझ रहे हो क्या चोरी हुआ है? चोर पूरा का पूरा कैश काउंटर ही उठाकर ले गए! चलो, मेरी जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ है कि मेरे यहां चोरी हुई है।" एक्ट्रेस ने बताया कि घटना वाली रात चोरों ने बड़ी चालाकी से कैफे में सेंध लगाई और काउंटर में रखे कैश के साथ पूरा काउंटर ही गायब कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने जांच के चलते अर्चना को मीडिया में ज्यादा जानकारी शेयर न करने की सलाह दी थी, लेकिन अर्चना अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में खुद को रोक नहीं पाईं। फिलहाल पुलिस कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। अर्चना गौतम के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद काफी चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं।
Updated on:
26 Sept 2026 12:02 pm
Published on:
26 Sept 2026 11:39 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
