मुंबई

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना की रफ्तार हुई डरावनी, पुणे में BA.5 वेरिएंट संक्रमित के मिलने से बढ़ी टेंशन

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी होती नहीं दिख रही है। खासकर मुंबई में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन सब के बीच पुणे में BA.5 वेरिएंट संक्रमित मरीज के मिलने से चिंता बढ़ गई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2022, 9:30 AM IST
Delhi Logs Over 2423 Fresh Covid Cases; Positivity Rate At 15%
Delhi Logs Over 2423 Fresh Covid Cases; Positivity Rate At 15%

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है। लगातार कोविड के बढ़ते मामलों के कारण टेंशन बढ़ गई है। सूबे में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2,922 मामले सामने आए हैं। जिसमें से अकेले मुंबई से 1,745 केस दर्ज हुए हैं। दूसरी तरफ पुणे में ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट BA.5 संक्रमित मरीज मिला है। 37 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट बीजे मेडिकल कॉलेज ने जारी की है। बताया जा रहा है कि यह शख्स 21 मई को इंग्लैंड से लौटा था।

महाराष्ट्र के पुणे में जिस मरीज में ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट BA.5 की पुष्टि हुई है। उसनें कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज ली हुई है। इस मरीज में कोविड के हल्के लक्षण दिखाई दिए थे। साथ ही इस शख्स को दो जून को पता चला था कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। यह शख्स घर में रहकर ठीक हुआ है। पुणे जिले में ओमीक्रोन के कम से कम 7 मामलों में BA.4 और BA.5 सब-वेरिएंट की पुष्टि हुई है। इससे पहले 7 जून को 31 साल की महिला में BA.5 सब-वेरिएंट की पुष्टि हुई थी। ओमीक्रोन वेरिएंट के BA.4 सब वेरिएंट का पहला मामला पिछले महीने ही हैदराबाद से सामने आया था।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 2,922 नए केस दर्ज हुए थे। ये मामले शुक्रवार की तुलना में 159 कम है। जबकि कोविड की चपेट में आने से एक मरीज की मौत हुई है। शुक्रवार को राज्य में कोविड के तीन हजार से अधिक नए केस दर्ज हुए थे। मुंबई की बात की जाए तो यहां 1,956 मामले सामने आए थे। दरअसल महाराष्ट्र में कोविड की रफ्तार डरावनी हो गई है। सूबे में नए मरीजों की संख्या तीन गुना के पास पहुंच गई है। मुंबई कोविड का फिर हॉटस्पॉट बनती दिखाई पड़ रही है।

Published on:
Also Read
View All
महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

IndiGo फ्लाइट में बिना पूछे सुचित्रा पिल्लई की बदली गई सीट, एक्ट्रेस ने मांगा जवाब, ‘मुझे कारण बताओ’

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

SIR के विरोध में प्रदर्शन करना अभिनेता इमरान खान को पड़ा भारी, हाईकोर्ट की फटकार के बाद मांगी बिना शर्त माफी