2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 2701 संक्रमित

अकेले मुंबई में 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीए.5 से संक्रमित मिली महिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Devkumar Singodiya

•

Updated: 11 Jun 2022, 9:09 PM IST

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 2701 संक्रमित

महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 2701 संक्रमित

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। शनिवार को राज्य में 2,701 संक्रमित मिले। उपचार से 1327 लोग ठीक हुए। राहत यह कि 24 घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। शुक्रवार को प्रदेश में 3081 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 1745 नए मरीज मिले, जो बीते दिन 1965 के मुकाबले कम है। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है।

नए 1754 केस मिले, 888 हुए स्वस्थ
मुंबई में शनिवार को 1745 नए केस मिले जबकि 888 लोग ठीक हुए। मायानगरी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार के पार 10,007 तक पहुंच गई है। रिकवरी रेट 97 प्रतिशत जबकि संक्रमितों की डबलिंग रेट 561 दिन है। महानगर में 10.49 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। ठाणे जिले में 1482 एक्टिव केस हैं।

चिंता बढ़ा रहा पुणे
पुणे में 31 साल की एक महिला ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीए.5 संक्रमित पाई गई है। बीते सप्ताह 1357 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उक्त महिला में कोरोना के हल्के लक्षण थे। होम आइसोलेशन में वह ठीक हो चुकी है। उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए बीजे मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। रिपोर्ट में वह बीए.5 पॉजिटिव पाई गई है। इससे पहले भी पुणे में सात लोगों में बीए.4 व बीए.5 के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 98.02 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है।

जनवरी में पहला केस
ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट बीए.4 व बीए.5 का पहला केस दक्षिण अफ्रीका में जनवरी में मिला था। इसके बाद अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी, डेनमार्क सहित यूरोप के कई देशों में यह तेजी से फैला है। हाल ही में तमिलनाडु में एक 19 साल की युवती बीए.४ संक्रमित पाई गई थी। द. अफ्रीका से हैदराबाद लौटे एक शख्स में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़