महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर चिंता बढ़ा दी है। मुंबई के बाद अब ठाणे में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर 616 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि कोविड से किसी की मौत यहां नहीं हुई है।
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोविड से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के 2,946 केस दर्ज हुए हैं। जिसमें से अकेले मुंबई से 1,803 मामले हैं। इसी कड़ी में अब ठाणे में भी कोविड के मामले बढ़ गए हैं। बताना चाहते हैं कि यहां 24 घंटे के भीतर कोरोना के 616 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। ठाणे में संक्रमितों की संख्या 7 लाख 14 हजार 269 पहुंच गई है।
मुंबई के बाद अब ठाणे में कोरोना के मामले बढ़ने से चिंता और बढ़ गई है। जिले में लगातार चार दिन से 500 से अधिक नए कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 616 नए मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि कोविड की चपेट में आने से किसी की मौत नहीं हुई है। जिसके चलते इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से मृतकों की संख्या 11 हजार 895 पर बरकरार है। मुंबई में इलाज के बाद 24 घंटे के भीतर 1,432 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद रिकवर होने वालों की कुल संख्या 77,46,337 पर पहुंच गई है। जबकि कोरोना संक्रमण से उबरने की दर 97.92 फीसदी है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के दो हजार 296 नए मामले दर्ज हुए हैं। जबकि दो लोगों की कोविड से जान भी गई है। नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 79,10,577 पहुंच गई है। सूबे में मरने वालों की संख्या 1 लाख 47 हजार 870 हो गई है। मुंबई की बात की जाए तो यहां कोविड के 1,803 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16 हजार 370 पर बनी हुई है। जबकि यहां संक्रमण दर 1.86 फीसदी है।