2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra School Updates: महाराष्ट्र में 15 जून से खुल रहे हैं स्कूल, सरकार ने कोरोना को लेकर जारी किये दिशा-निर्देश

महाराष्ट्र में कोरोना संकट के बीच 15 जून से स्कूल खुल रहे हैं। राज्य सरकार ने उससे पहले गाइडलाइंस जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 12 Jun 2022, 12:41 PM IST

गाजियाबाद के 34 स्कूलों की मान्यता पर छाए संकट के बादल, कहीं आपके बच्चे का स्कूल भी इसमें शामिल तो नहीं?

School

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में इजाफा लगातार हो रहा है। साथ ही सबसे अधिक चिंता मुंबई में है। जहां सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच महाराष्ट्र में 15 जून से स्कूल खुलने जा रहे हैं। यही कारण है कि उद्धव सरकार ने स्कूलों को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। इस गाइडलाइंस में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए बूस्टर डोज लगवाने पर विशेष जोर दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार अलग-अलग वार्डो में स्थानीय शिक्षा विभागों को टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का पूर्ण वैक्सीनेशन हो गया है इसका ध्यान रखा पड़ेगा। जिसमें बूस्टर डोज का भी समावेश है। दोनों डोज अगर किसे ने लिया है तो उन्हें कोरोना टीकों की एहमियत के बारे में भी जागरूक करना पड़ेगा। साथ ही सभी स्कूलों को 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने की भी हिदायत दी गई है। हालांकि मास्क का जिक्र नहीं है। स्कूलों से कहा गया है कि पहले दिन आने वाले बच्चों का स्वागत किया जाए और जश्न मनाया जाए। इससे छात्रों स्कूल आने ले लिए प्रोत्साहित होंगे और अच्छा माहौल बनेगा।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना की रफ्तार हुई डरावनी, पुणे में BA.5 वेरिएंट संक्रमित के मिलने से बढ़ी टेंशन

गौर हो कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन नए मामलों की संख्या आठ हजार के पार रिपोर्ट हुई है। भारत में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 8 हजार 582 नए मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें सबसे अधिक केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कुल 2,922 मामले रिपोर्ट हुए हैं। जबकि एक शख्स की जान गई है। राज्य में 1 हजार 392 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हजार 858 है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़