मुंबई

Maharashtra Political Crisis: फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में मंजूर, आज शाम 5 बजे होगी सुनवाई

महाराष्ट्र में अब फ्लोर टेस्ट पर घमासान मच गया है। राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट चली गई है। कोर्ट ने भी शिवसेना की फ्लोर टेस्ट पर रोक की याचिका को मंजूर किया है। साथ ही आज शाम 5 बजे मामले की सुनवाई होगी।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2022, 12:03 PM IST
supreme_court.jpg
Supreme Court

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को राज्यपाल ने कल फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है। लेकिन शिवसेना इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फ्लोर टेस्ट के फैसले पर शिवसेना ने रोक की मांग की है। दरअसल राज्यपाल ने कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच फ्लोर टेस्ट होना है। जहां महा विकास अघाड़ी को बहुमत साबित करना पड़ेगा। जो कि नंबर गेम के कारण मुश्किल ही नजर आ रहा है।

वहीं शिवसेना की तरफ से चीफ व्हीप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट से फ्लोर टेस्ट पर रोक की अर्जी दी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है और आज शाम 5 बजे सुनवाई होनी है। शिवसेना की तरफ से सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी की दलील सुनने के बाद अदालत ने इसे मंजूर कर लिया है। दूसरी तरफ शिंदे गुट के वकील ने शिवसेना की अर्जी का विरोध किया था। लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील को नहीं माना।

शिवसेना नेता संजय राउत ने फ्लोर टेस्ट की मांग को गैरकानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि विधायकों को अयोग्य ठहराने का मामला अभी लंबित है। राउत ने बीजेपी और राज्यपाल पर संविधान से खिलवाड़ का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया कि हम सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ जाएंगे।

राज्यपाल ने महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाते हुए कई अहम बातें कही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि सत्र का एकमात्र एजेंडा सरकार का शक्ति परिक्षण है। इसलिए इसे स्थगित नहीं किया जा सकता है। राज्यपाल ने अपने पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति सही नहीं है। शिवसेना से 39 विधायक महा विकास अघाड़ी सरकार का साथ छोड़ने की बात कह रहे हैं। इसके पीछे उन्होंने मीडिया की खबरों का हवाला दिया है।

Updated on:
29 Jun 2022, 12:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप