मुंबई: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में अब घटनाक्रम बदल गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की बात कही है। इसी कड़ी में अब शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना कानून के मुताबिक नहीं है। शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इससे पहले बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और फ्लोर टेस्ट के लिए कहा था। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु की ओर से फ्लोर टेस्ट पर रोक की मांग की गई है।