मुंबई

Gondia: नवरात्रि पंडाल लगाने के दौरान मजदूर को लगा करंट, उंचाई से गिरकर हुई मौत

Gondia News: हादसे के बाद परिसर में कोहराम मच गया। डेकोरेशन का काम कर रहे पीड़ित को गंभीर हालत में जिला केटीएस अस्पताल (KTS Hospital) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Sep 17, 2022
Maharashtra Gondia News
प्रतीकात्मक तस्वीर

Gondia Latest News: महाराष्ट्र के गोंदिया (Gondia) जिले में दर्दनाक घटना घटी है। जहां शनिवार को नवरात्रि (Navratri 2022) का पंडाल लगाते समय 33 वर्षीय शख्स की करंट लगने (Electrocuted) से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पाइप फिटिंग और सजावट के काम में लगे कारीगर मजदूर जितेंद्र मडावी (Jitendra Madavi) को अचानक करंट लग गया और वह ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। जिससे मौके पर ही मडावी की मौत हो गई। यह भी पढ़े-Maharashtra: तिरंगा लगाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, मुस्लिम शख्स की मौत, जानें पूरा मामला

घटना गोंदिया के गणेश नगर इलाके (Ganesh Nagar Gondia) में सुबोध चौक के पास दुर्गा चौक पर शनिवार की सुबह 7.45 बजे के करीब हुई। हादसे के बाद परिसर में कोहराम मच गया। डेकोरेशन का काम कर रहे पीड़ित को गंभीर हालत में जिला केटीएस अस्पताल (KTS Hospital) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

केटीएस अस्पताल ने हादसे की सूचना सिटी थाने को दी। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दुर्गा उत्सव कमेटी के पंडाल को सजाने का काम चल रहा था। आज सुबह 5 से 6 मजदुर पंडाल लगाने के लिए पाइप फिटिंग के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान पास में स्थित बिजली के खंबे के तार से पंडाल के लोहे के पाइप का संपर्क हो गया। नतीजतन, गोंदिया निवासी मडावी (33) को झटका लगा और वह ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच की।

Published on:
17 Sept 2022 03:51 pm