16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: तिरंगा लगाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, मुस्लिम शख्स की मौत, जानें पूरा मामला

Maharashtra Beed News: बीड जिले के केज (Kej) के वापरगांव (Vapargaon) में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान शेख मुख्तार के रूप में हुई है। वह किसान है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद प्रीतम मुंडे (Preetam Munde) समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान मारे गए व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 14 Aug 2022, 11:13 PM IST

tricolour-indian-flag.jpg

बीड में तिरंगा लगाते समय हुआ हादसा I प्रतीकात्मक फोटो

Beed Latest News: महाराष्ट्र के बीड (Beed) जिले में दर्दनाक घटना घटी है। जहां शनिवार को 20 फीट के धातु के खंभे (Metal Pole) पर लगे तिरंगे (Tricolour) को सीधा करते समय 30 वर्षीय शख्स की करंट लगने (Electrocuted) से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले के केज (Kej) के वापरगांव (Vapargaon) में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान शेख मुख्तार के रूप में हुई है। वह किसान है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद प्रीतम मुंडे (Preetam Munde) समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान मारे गए व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पहुंचे। यह भी पढ़े-Maharashtra: मालेगांव में 72 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, तालाब में तैरने गए 3 बच्चे डूबे

केज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के मुताबिक, मृतक शेख मुख्तार टिन की छत वाले एक छोटे से घर में रहता है। 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत वह अपने गांव में सबसे ऊंचा तिरंगा लगाना चाहता था। इसलिए उसने 20 फीट के धातु के खंभे में तिरंगा फहरा दिया। लेकिन तेज हवा और बूंदा बांदी के कारण झंडा एक तरफ झुक गया। इस दौरान उसने तिरंगे को सीधा करने की कोशिश की, लेकिन बदकिस्मती से धातु का खंभा वहां से गुजर रहे हाई-टेंशन तारों को छू गया। करंट लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पड़ोसियों ने किसी तरह से शेख मुख्तार को धातु के खंभे से अलग किया और उसे अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।