मुंबई

HSC Exam: टीचर के घर में लगी आग, 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जलीं, मचा हड़कंप

Maharashtra Fire : महाराष्ट्र में एक टीचर के घर में आग लगने से बारहवीं बोर्ड परीक्षा (12th board exam) की उत्तर पुस्तिकाएं जल गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2025, 2:38 PM IST
Maharashtra HSC board answer sheets burnt

HSC 12th Board Exam : महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विरार में बारहवीं बोर्ड परीक्षा की कई उत्तरपत्रिकाएं एक शिक्षिका के घर में आग लगने से जल गईं। यह घटना 10 मार्च को विरार (पश्चिम) के बोलींज नानभाट रोड स्थित गंगूबाई अपार्टमेंट में हुई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका उत्तरपत्रिकाएं जांचने के लिए अपने घर ले गई थीं। लेकिन सोमवार को उनके घर में अचानक आग लग गई, जिसमें उत्तरपत्रिकाओं का बंडल जल गया। इस हादसे के चलते कई छात्रों के रिजल्ट पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब बोर्ड के नियमों के अनुसार उत्तरपत्रिकाओं की जांच स्कूल में ही करनी होती है, तो शिक्षिक घर क्यों ले गईं?

बोर्ड के नियमानुसार, उत्तरपत्रिकाओं को सुरक्षित रूप से स्कूल में ही जांचा जाना चाहिए। अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

इस घटना से चिंतित अभिभावकों ने इस गंभीर लापरवाही की जल्द से जल्द जांच और उचित समाधान की मांग की है, ताकि प्रभावित छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब सभी की निगाहें महाराष्ट्र बोर्ड पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Updated on:
13 Mar 2025, 2:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना