28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार में मिलने वाला 70% पनीर नकली! महाराष्ट्र विधानसभा में उठा मामला, एक्शन में आई सरकार

Synthetic Paneer : पिछले हफ्ते पुणे में पुलिस और एफडीसीए ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 1,400 किलो मिलावटी पनीर जब्त की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 12 Mar 2025, 9:50 PM IST

Paneer Maharashtra assembly

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को नकली और कृत्रिम पनीर का मुद्दा उठा। बीजेपी विधायक विक्रमसिंह पाचपुते ने दावा किया कि बाजार में बिकने वाला 70 से 75 फीसदी पनीर सिंथेटिक है। जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीजेपी नेता ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष को असली और नकली पनीर सौंपा और इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विधायक पाचपुते विधानसभा में असली और कृत्रिम पनीर के सैंपल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अध्यक्ष से कहा, "आप खुद इसे खाकर देखिए और फर्क महसूस कीजिए। यह पनीर नहीं बल्कि तेल का बना हुआ गोला है। हम छोटे बच्चों को पनीर के नाम पर विष खिला रहे हैं।"

यह भी पढ़े-बलि के लिए मांगी 5 साल की बेटी, तो ‘मजबूर’ पिता ने लगा ली फांसी, महाराष्ट्र में दिल दहलाने वाली घटना

बीजेपी नेता ने कहा कि जब इस मामले को उठाया गया तो पुणे और चंद्रपुर में छापेमारी के दौरान 15 लाख रुपये का सिंथेटिक पनीर जब्त किया गया। लेकिन, मौजूदा कानून इतने कड़े नहीं हैं कि दोषियों को सख्त सजा दी जा सके। उन्होंने मांग की कि नकली पनीर बनाने और बेचने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

अजित पवार ने क्या कहा?

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, यह बेहद गंभीर बात है। यह सीधे जनता की जान से खेलने जैसा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मुद्दे पर एक अहम बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें बीजेपी विधायक पाचपुते को भी बुलाया जाएगा। पवार ने कहा कि नकली पनीर पर कड़ी कार्रवाई के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी और जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार की भी मदद ली जाएगी।

अजित पवार ने यह भी कहा कि विधानसभा सत्र समाप्त होने से पहले संबंधित मंत्री, अधिकारी और विधायक पाचपुते के साथ एक बैठक कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बाद में बीजेपी विधायक विक्रमसिंह पाचपुते ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं दो चीजें लेकर आया हूं। एक प्राकृतिक पनीर और दूसरा कृत्रिम पनीर, जिसे चीज़ एनालॉग भी कहा जाता है...सरकार ने चीज़ एनालॉग बनाने की अनुमति दी है. दूध से बना पनीर प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है और शाकाहारी लोग मुख्य रूप से इसे उच्च प्रोटीन के तौर पर खाते हैं। अगर हम जो पनीर खाते हैं वह वास्तव में कृत्रिम है, तो 99% संभावना है कि यह चीज़ एनालॉग है, जिसमें बहुत कम प्रोटीन होता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है..."

1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त

पिछले हफ्ते पुणे में पुलिस और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 1,400 किलो मिलावटी पनीर जब्त की थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुणे पुलिस और एफडीसीए की एक टीम ने वाघोली इलाके में स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान 1400 किलो मिलावटी पनीर, 400 किलो ग्लिसरॉल मोनोस्टीयरेट पाउडर, 1800 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर और 718 लीटर पाम ऑयल जब्त किया था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग