मुंबई

Maharashtra: 14 अगस्त को शिक्षक ने रखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का स्टेटस, कोल्हापुर पुलिस ने किया डिटेन, स्कूल ने निकाला

Maharashtra Kolhapur Teacher Pakistan Zindabad Status: आरोपी शिक्षक जावेद अहमद पुलिस की हिरासत में है और बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से जम्मू का रहने वाला है। पुलिस जावेद अहमद से गहन पूछताछ कर रही है। इससे पहले जावेद अहमद ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर ब्लैक-डे का स्टेटस लगाया था।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2022, 12:53 PM IST
Nashik Murder
नासिक में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Maharashtra Teacher Pakistan Zindabad WhatsApp Status: एक तरफ पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तो वहीँ दूसरी तरफ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चौंकाने वाली घटना घटी है। जहां पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) को सेलिब्रेट करते हुए एक शिक्षक ने स्टेटस लगाया। शिक्षक का स्टेटस वायरल होने के बाद इस को लेकर अब विवाद शुरू हो गया हैं।

कोल्हापुर जिले के हातकनगले तालुक के अतिग्रे में यह वकिया हुआ है। आरोप है कि शिक्षक जावेद अहमद ने अपने वाट्सएप पर पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (Pakistan Independence Day) पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का स्टेटस (WhatsApp Status) लगाया था। हातकनगले पुलिस ने जावेद अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच शिक्षक को स्कूल से भी निकाल दिया गया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: कहीं लगा महंगाई का झटका तो कहीं मिली राहत, महाराष्ट्र में आज से लागू हुए ये तीन बड़े बदलाव

फिलहाल आरोपी शिक्षक जावेद अहमद पुलिस की हिरासत में है और बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से जम्मू का रहने वाला है। पुलिस जावेद अहमद से गहन पूछताछ कर रही है। इससे पहले जावेद अहमद ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर ब्लैक-डे का स्टेटस लगाया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, जावेद अहमद हातकनगले तालुक के एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। लेकिन 14 अगस्त को उसने अपने मोबाइल फोन में पाकिस्तान जिंदाबाद का व्हाट्सएप स्टेटस रखा। जावेद अहमद का स्टेटस देख अन्य शिक्षकों के साथ-साथ छात्र व अभिभावक भी दंग रह गए। जिसके बाद शिक्षक के इस करतूत की जांच की मांग होने लगी।

शिक्षक का पाकिस्तान जिंदाबाद का स्टेटस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिसके बाद मामला जिला पुलिस प्रमुख तक पहुंचा और स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस ने जावेद अहमद को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। हालांकि, क्योंकि जिला पुलिस प्रमुख द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं हुई।

Published on: