मुंबई

मुसलमान वर्चुअल तरीके से बकरा काटे… बीजेपी के मंत्री का बकरीद पर विवादित बयान, NCP ने कसा तंज

Nitesh Rane on Bakrid: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बकरीद को लेकर दिए एक बयान ने विवाद पैदा कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2025, 3:29 PM IST
Nitesh Rane

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी पर टिप्पणी करते हुए सवाल उठाया कि जो लोग दिवाली और होली को पर्यावरण अनुकूल यानी इको-फ्रेंडली तरीके से मनाने की अपील करते हैं, वे बकरीद पर वर्चुअल कुर्बानी की बात क्यों नहीं करते?

बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा, "जो लोग हर साल दिवाली और होली को इको-फ्रेंडली मनाने की सलाह देते हैं, वे बकरीद पर चुप क्यों रहते हैं? क्या वे मुस्लिम समाज से यह नहीं कह सकते कि वे भी वर्चुअल बकरा काटकर पर्यावरण के अनुकूल बकरीद मनाएं?"

उनकी इस टिप्पणी पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक संगठनों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। विपक्षी नेताओं ने बीजेपी सरकार से अपील की है कि वह ऐसे बयानों पर लगाम लगाए जो समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं।

एनसीपी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने भाजपा के मंत्री नितेश राणे के बयान पर तंज कसते हुए कहा, "नितेश राणे अब महाराष्ट्र के बहुत टेक्नोलॉजिकल एडवांस मंत्री बन गए हैं। बहुत अच्छा विचार है, कल को वे कहेंगे कि खाना भी सभी को वर्चुअली खाना चाहिए..."

अल्पसंख्यक आयोग ने दी प्रतिक्रिया

वहीँ, नितेश राणे के बयान की निंदा करते हुए महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा, "मंत्री नितेश राणे को ऐसे नफरती बयान नहीं देने चाहिए। वह बार-बार भारतीय मुसलमानों पर पाकिस्तान को लेकर तंज कसते हैं, जो सही नहीं है। उनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भारतीय मुसलमानों को पसंद करते हैं। नितेश राणे का स्तर इतना नहीं है कि वह सीएम फडणवीस का नाम भी ले सकें। अगर उनके बयान की वजह से दो समुदायों के बीच किसी प्रकार का टकराव होता है या दंगा भड़कता है, तो अल्पसंख्यक आयोग धारा-10 के तहत नितेश राणे को नोटिस जारी करेगा।"  

Updated on:
4 Jun 2025, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tum Mere Ho Review: प्यार, धोखा और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’, बॉलीवुड में चमकने को तैयार टीवी के दो बड़े सितारे

Sharad Pawar: मतदान से पहले नितेश कराले पर गिरी गाज, शरद पवार की पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

राज ठाकरे के सत्ता परिवर्तन और प्रधानमंत्री नहीं रहने के दावे पर भाजपा का तंज, बोले- दिवाली का एक पटाखा फूटा है

नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी को गोद लेने की चाहत रखने वाले फैजान अंसारी कौन? कितने हैं सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स?

विश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा में IIFA इवेंट में पहुंचे सलमान खान, वीडियो आया सामने