मुंबई

Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का हाल

Maharashtra Monsoon News: मुंबई सहित कई उपनगरों में अगले 24 घंटों के दौरान शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

2 min read
Jun 04, 2023
Maharashtra Rain News
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम का मिजाज!

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में मॉनसून के आगमन (Maharashtra Monsoon Arrival Date) में देरी के बीच मौसम में लगातार बदलाव हो रहे है। प्रदेश में गर्मी और बारिश की लुका-छुपी लगातार जारी है। कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ स्थानों पर आंधी-बारिश ने कहर बरपाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) की प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

केरल में मॉनसून (Kerala Monsoon Onset) की एंट्री पर आईएमडी ने कहा, स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। हालांकि, केरल में मानसून की शुरुआत कब होगी, इसकी सही तारीख अभी नहीं बताई जा सकती है। हम निगरानी कर रहे हैं और सोमवार को इस संबंध में अपडेट जारी किया जायेगा। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आगामी हफ्ते में महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए गरज-चमक व बारिश की चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़े-Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र में कब खत्म होगा मानसून का इंतजार? मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई सहित कई उपनगरों में अगले 24 घंटों के दौरान शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि ठाणे और पालघर में भी गरज के साथ छींटे पड़ सकते है।

जबकि धुले, नंदुरबार, नासिक, जलगाँव, औरंगाबाद, वाशिम, यवतमाल, वर्धा, अमरावती जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है जबकि हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। जबकि आज धुले, नंदुरबार, जलगांव, नाशिक, अहमदनगर, पुणे, सतारा, औरंगाबाद के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

मध्य महाराष्ट्र के कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। हालांकि विदर्भ में 6 से 8 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने विदर्भ के कई हिस्सों में 24 घंटे के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, विदर्भ के अमरावती, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Latest Update 4 जून तक कहां पहुंचा मॉनसून, IMD ने दी ये जानकारी-

Published on:
04 Jun 2023 08:29 pm