मुंबई

नागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: नाबालिग भांजी के प्रेमी को समझाना मौसी को पड़ा भारी, अपहरण के बाद हत्या

Maharashtra Crime: नागपुर में 16 वर्षीय नाबालिग भांजी के साथ मारपीट करने वाले प्रेमी को समझाना मौसी को भारी पड़ गया। आरोपी ने अपहरण कर घातक हथियार से हमला किया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 9:35 AM IST
love relations murder case Maharashtra
महाराष्ट्र में भांजी के प्रेमी ने मौसी की हत्या की, अपहरण के बाद किया हमला (Photo: IANS/File)

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका के साथ मारपीट करने वाले युवक को समझाना उसकी मौसी को भारी पड़ गया। गुस्साए प्रेमी ने मौसी का अपहरण कर उन पर घातक हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रियंका महेश सावरकर के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

भांजी के साथ मारपीट करने पर मौसी ने लगाई थी फटकार

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अक्षय कोरटे (30) के रूप में हुई है। प्रियंका सावरकर की 16 वर्षीय भांजी के साथ अक्षय के प्रेम संबंध थे। करीब 15 दिन पहले आरोपी ने नाबालिग के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं, उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

जब यह बात प्रियंका सावरकर को पता चली तो उन्होंने अक्षय को फटकार लगाई थी। साथ ही उसे नाबालिग के साथ मारपीट नहीं करने की हिदायत दी थी। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने प्रियंका को सबक सिखाने की साजिश रची।

धनतेरस की रात किया अपहरण, घातक हथियार से हमला

जानकारी के मुताबिक, धनतेरस की रात करीब 8 बजे आरोपी अक्षय ने प्रियंका को केडीके कॉलेज के पास रोका। इसके बाद जबरन उन्हें अपनी दोपहिया गाड़ी पर बैठाया और वाठोडा की ओर ले गया।

वहां आरोपी ने पहले प्रियंका के साथ मारपीट की और फिर हत्या के इरादे से उन पर घातक हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल प्रियंका को उपचार के लिए नागपुर के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी हालत बेहद गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज

घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी अक्षय कोरटे के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

मामले में शुरुआत में वाठोडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। बाद में इसे नंदनवन पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Updated on:
15 Nov 2026, 9:35 AM IST
Published on: