मुंबई

Pune: चाची को ‘आई लव यू’ कहने पर भड़का भतीजा, दोस्त को बुलाया और कर दी हत्या

Maharashtra Crime: पुणे पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस इस सनसनीखेज हत्या के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
less than 1 minute read
Aug 14, 2025
Pune Murder
'आई लव यू' कहने पर शख्स की बेरहमी से हत्या

Maharashtra News: पुणे (Pune News) के चंदननगर स्थित आंबेडकर इलाके में मंगलवार 12 अगस्त की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मामूली विवाद ने 35 वर्षीय शख्स की जिंदगी छीन ली। रात करीब 8:30 बजे साईनाथ उर्फ खलीबली दत्तात्रय जानराव की दो युवकों ने हॉकी स्टिक और लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक साईनाथ ने आरोपी आदित्य संतोष वाल्हेकर उर्फ सोन्या (21) की चाची से छेड़छाड़ करते हुए उसे ‘आई लव यू’ कहा था। इस बात से नाराज होकर आदित्य ने अपने दोस्त समर्थ उर्फ पप्पू करण शर्मा (22) के साथ मिलकर साईनाथ पर हमला कर दिया। दोनों ने हॉकी स्टिक और लात-घूंसों से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई और दोनों फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सीमा ढाकणे ने बताया कि शुरू में पुलिस को लावारिस शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच में मृतक की पहचान साईनाथ के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत मारपीट से हुई है, जिसके बाद मामला हत्या में बदल दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी आदित्य ने ही पुलिस को फोन कर सूचना दी कि एक व्यक्ति सड़क पर अचेत गिरा है। लेकिन गहन जांच में खुलासा हुआ कि उसी ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की थी।

चंदननगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 103(1), 3(5) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस वारदात के पीछे की पूरी साजिश सामने लाई जा सके।

Published on:
14 Aug 2025 01:33 pm
Also Read
View All
“पिता ने चेताया था हिंदू-मुस्लिम शादियां बहुत मुश्किल होती हैं”, फराह नाज संग तलाक पर बोले विंदू दारा सिंह

कभी ‘प्रधान जी’ तो कभी ‘चाचा चौधरी’, रघुबीर यादव ने यूं पूरे किए ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, निजी जिंदगी में पत्नी ने लगाए धोखा देने के आरोप

केतन अग्रवाल मामले में नया खुलासा, दुकान का नौकर बना सरकारी गवाह, सिया-चेतन की बढ़ी मुश्किलें

‘लड़कियां पैसे के पीछे नहीं भागतीं’, केतन अग्रवाल के मर्डर पर यूट्यूबर सागर ठाकुर ने कसा तंज, बोले- दिमाग ही नहीं होता

न कोई गॉडफादर, न कोई PR स्टंट! 20 की उम्र में आफताब शिवदासानी ने हासिल किया था वो मुकाम जिसके लिए तरसते हैं स्टार्स