महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया हैं। चंद्रपुर में 13 साल की एक मासूम छात्रा ने 55 साल के शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि टीचर ने बहाने से उसे अपने बेडरूम में बुलाया। इसके बाद जबरन उसे पलंग पर लिटा दिया। इस दौरान उसने अश्लील हरकतें की।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से टीचर और स्टूडेंट के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला आया है। चंद्रपुर जिले में एक 55 साल के टीचर पर 13 साल की मासूम छात्रा ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। चंद्रपुर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चंद्रपुर के बल्लारपुर थाना छेत्र की है। यहां शहर के नामी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक गरीब बच्चों को अपने घर में बुलाकर मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाता है। यहीं 13 साल की एक छात्रा भी पढ़ने जाती थी।
मासूम बच्ची का आरोप है कि एक दिन टीचर ने बहाने से उसे अपने बेडरूम में बुलाया। इसके बाद जबरन बच्ची को पलंग पर लिटा दिया। पलंग पर लिटाने के बाद टीचर ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। जैसे-तैसे बच्ची वहां से अपनी जान बचा कर निकल गई। डरी सहमी मासूम ने किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। यह भी पढ़े: Maharashtra News: पुणे में महिला ने ट्रैफिक कांस्टेबल को चप्पलों से पीटा, चढ़ी पुलिस के हत्थे; जानें पूरा मामला
बता दें कि अगले दिन वह फिर ट्यूशन पढ़ने टीचर के घर गई। आरोप है कि टीचर ने उसके साथ फिर से वही हरकतें की। लेकिन, इस बार बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों से पूरी सच्चाई बता दी। सच्चाई सुनने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
खुद को निर्दोष बता रहा हैं टीचर: बच्ची के बताने के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया हैं। दूसरी तरफ, टीचर खुद को निर्दोष बता रहा है। टीचर का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है। बल्लारपुर थानेदार उमेश पाटिल ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया हैं।