16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Vijay: कमल हासन ने की थलापति विजय से मुलाकात, रख डाली 6 डिमांड, बोले- भविष्य पर हुई बात

Kamal Haasan Meets Tamilnadu CM Vijay Joseph: साउथ एक्टर कमल हासन ने तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति से मुलाकात की। उन्होंने विजय के आगे 6 अहम डिमांड भी रखी है।

2 min read
Google source verification
Kamal Haasan Meets Tamilnadu CM Vijay Joseph

Kamal Haasan Meets Tamilnadu CM Vijay Joseph (सोर्स- एक्स)

Kamal Haasan Meets Tamilnadu CM Vijay Joseph: अभिनेता कमल हासन ने हाल ही में तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति से मुलाकात की है। कमल हासन ने इस मुलाकात को पूरी तरह से तमिलनाडु के बेहतर भविष्य के लिए बताया। कमल हासन ने विजय के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए मैसेज लिखा है।

कमल हासन ने सीएम विजय से की मुलाकात

कमल हासन ने सीएम विजय से मुलाकात करने के बाद तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- आज मैंने तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने तमिलनाडु के विकास और बेहतरी को लेकर अपने कई सपनों और योजनाओं को बड़े उत्साह के साथ साझा किया। मुलाकात के दौरान उनका विनम्र स्वभाव और स्नेहपूर्ण व्यवहार देखकर मुझे बेहद गर्व महसूस हुआ।

मैंने उनके समक्ष 6 महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं और इस बात पर जोर दिया कि कई चुनौतियों का सामना कर रही तमिल फिल्म इंडस्ट्री को तमिलनाडु सरकार के सहयोग और समर्थन की बेहद जरूरत है। ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे।

पत्नी की बीमारी ने तोड़ दिया अभिनेता को

बता दें हाल ही में तमिल अभिनेता ने सीएम विजय से मदद की गुहार लगाई है। एक्टर मुथु कलाई की पत्नी मालती पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद तुरंत सर्जरी करनी पड़ी। हालांकि ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत में उम्मीद के मुताबिक सुधार नहीं हुआ। संक्रमण बढ़ने के कारण उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है और वह अब तक होश में नहीं आ सकी हैं।

अभिनेता ने वीडियो मैसेज में बताया कि बीते 17 दिनों से वो अकेले इस मुश्किल परिस्थिति से लड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज और एडवांस मेडिकल सपोर्ट की सलाह दी है, लेकिन आर्थिक और मानसिक दबाव ने अभिनेता को पूरी तरह से झकझोर दिया है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री विजय से मदद की गुहार लगाई है।

कॉमेडी से बनाई अलग पहचान

मुथु कलाई तमिल फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। खासतौर पर कॉमेडियन वडिवेलु और विवेक के साथ उनके कई कॉमिक सीन्स आज भी दर्शकों को याद हैं। फिल्मों में उनका सफर आसान नहीं रहा। अभिनेता बनने के सपने लेकर वह राजापालयम से चेन्नई पहुंचे थे।

शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। कभी स्टूडियो में छोटे-मोटे काम किए तो कभी दूसरे रोजगार करके गुजारा चलाया। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में छोटे रोल मिलने लगे और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने लोगों का ध्यान खींच लिया। ‘चिकन 65’ जैसे कई कॉमेडी सीन्स ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।