मुंबई

Maharashtra News: घंटों इंतजार के बाद भी एकनाथ खडसे से नहीं मिले अमित शाह, बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने दी ये सलाह

एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को लेकर बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने बड़ा खुलासा किया है। गिरीश महाजन ने बताया कि अमित शाह से मुलाकात के लिए एकनाथ खडसे दिल्ली गए थे लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी अमित शाह ने मुलाकात नहीं की। महाजन ने खडसे को सब्र रखने की सलाह भी दी है।
2 min read
Oct 03, 2022
amit_shah_girish_mahajan_and_eknath_khadse.jpg
Amit Shah Girish Mahajan And Eknath Khadse

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा एनसीपी विधायक एकनाथ खडसे को लेकर पिछले कुछ दिनों से यह बात सामने आ रही थी कि वह जल्द ही फिर से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि बाद में खडसे ने खुद इस खबर का खंडन किया था। तब खडसे ने बताया था कि उनकी अमित शाह से केवल फोन पर बात हुई थी। वह अभी भी एनसीपी (NCP) में हैं और आगे भी एनसीपी में बने रहेंगे। हालांकि, अब एकनाथ खडसे को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक एकनाथ खडसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। वहां खडसे ने अमित शाह के केबिन के बाहर तीन घंटे तक इंतजार किया। इतना इंतजार करने के बावजूद अमित शाह नहीं मिले।

एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को लेकर बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने बड़ा खुलासा किया है। गिरीश महाजन ने बताया कि अमित शाह से मुलाकात के लिए एकनाथ खडसे दिल्ली गए थे लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी अमित शाह ने मुलाकात नहीं की। महाजन ने खडसे को सब्र रखने की सलाह भी दी है। यह भी पढ़ें: CNG Price in Pune: पुणे में सीएनजी के दाम में हुआ 4 रुपये का इजाफा, फिर लगा महंगाई का झटका; जानें क्या है नई दर

गिरीश महाजन ने किया दावा: बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने बताया एकनाथ खडसे और रक्षा खडसे दोनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। इस मामले में मुझे फोन भी आया था। इसके बाद मैंने खुद रक्षा खडसे से इस मुलाकात के बारे बातचीत भी की थी। तब उन्होंने मुझे बताया कि हम तीन घंटे तक अमित शाह के ऑफिस के बाहर बैठे थे लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी अमित शाह ने मुलाकात के लिए समय नहीं दिया।

गिरीश महाजन ने दी ये सलाह: बता दें कि इस मामले पर बात करते हुए गिरीश महाजन ने एकनाथ खडसे पर निशाना भी साधा। महाजन ने कहा कि पिछले चार दशकों तक एकनाथ खडसे बीजेपी के साथ रहे। एकनाथ खडसे को पार्टी की कई अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। उन्हें पार्टी ने कई अहम पद भी दिए। इसके बावजूद एकनाथ खडसे को बीजेपी से असंतुष्ट रहे। एक साल पहले एकनाथ खडसे ने बीजेपी का दामन छोड़कर एनसीपी में चले गए। एनसीपी में जाने के बाद भी वो खुश नहीं हैं। आखिर एकनाथ खडसे इतनी जल्दी क्यों असंतुष्ट हो जाते हैं। मेरी उनको यही सलाह है कि उन्हें थोड़ा सब्र रखना चाहिए।

Published on:
03 Oct 2022 05:10 pm