मुंबई

Dussehra Rally: राष्ट्रवादी ने ताकत लगाई तो…, शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर रोहित पवार ने दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र का सियासी संग्राम अभी थमा नहीं है। दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट में तनातनी देखने को मिल रही है। इसी बीच एनसीपी नेता रोहित पवार ने शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए पवार ने क्या कहा-
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2022, 2:03 PM IST
rohit_pawar_1.jpg
शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर रोहित पवार ने दिया बड़ा बयान

Rohit Pawar on Dussehra Rally: दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट में सियासी जंग जारी है। 5 अक्टूबर पर सभी की खास नजर है। मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की अनुमति बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना को दी है। जबकि एकनाथ शिंदे खेमे की दशहरा रैली बीकेसी मैदान पर होगी। इसी बीच एनसीपी नेता रोहित पवार ने दशहरा रैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने दशहरा रैली में एनसीपी के उद्धव गुट के समर्थन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

दशहरा रैली के चलते दोनों तरफ से जोरदार शक्ति प्रदर्शन होगा। बीजेपी ने शिवसेना पर आरोप लगाया है कि दशहरा रैली को कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन मिल रहा है। बीजेपी के इस दावे को एनसीपी विधायक रोहित पवार ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रैली के लिए ताकत लगा देती है तो मैदान में पर्याप्त जगह नहीं बचेगी।

रोहित पवार ने यह भी सवाल पूछा कि एनसीपी को इसके लिए ताकत लगाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट की सभा में लोगों को बसों से लाया जाएगा। लेकिन शिवतीर्थ पर लोग अपने आप आएंगे। अगर एनसीपी शिवसेना की रैली के लिए अपनी ताकत लगाती है, तो मैदान में पर्याप्त जगह नहीं बचेगी।

उन्होंने कहा कि शिवसेना की ताकत इतनी है कि उसके कार्यकर्ताओं की वजह से ही मैदान में जगह नहीं बचेगी। पवार ने सवाल किया कि एनसीपी को ताकत का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत है अगर वे अपने दम पर बैठकें कर रहे हैं? वे बोले कि मैं दोनों को दशहरा सभा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। दोनों की रैली बड़ी होनी चाहिए। लेकिन 5 तारीख के बाद लोगों के हित का काम होना चाहिए।

Updated on:
3 Oct 2022, 2:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी