मुंबई

Maharashtra News: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की रफ्तार सीमा हुई तय, जानें कितनी स्पीड में चला सकते हैं वाहन

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार सीमा तय कर दी गई है। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि एक्सप्रेस-वे पर वाहन 100 से 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकते हैं।
2 min read
• •
Oct 07, 2022
mumbai-nagpur_expressway.jpg
Mumbai-Nagpur Expressway

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई और नागपुर शहरों को जोड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले गाड़ियों के लिए निर्धारित सीमा का एलान कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने कहा है कि एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी 100 से 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकते हैं। व्हीकल के टाइप के अनुसार, रफ्तार सीमा भी सूचीबद्ध की गई हैं। महाराष्ट्र के ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अधिकतम रफ्तार सीमा 120 किमी प्रति घंटे होगी। इसके अलावा, एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, रिक्शा और चार पहिया रिक्शा के एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

चालक समेत 8 यात्रियों को ले जाने वाले गाड़ी 120 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकते हैं। हालांकि, अगर वाहन घाट सेक्शन से गुजर रहा है तो गति 100 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: IIT नागपुर ने B Tech के 4 नए कोर्स किए शुरू, सीटों की संख्या में भी हुई बढ़ोतरी; जानें एडमिशन की पूरी जानकारी

अलग-अलग गाड़ियों के लिए क्या रफ्तार की गई है तय

इसी प्रकार घाट क्षेत्र में 9 से अधिक सवारियों को ले जाने वाले वाहन 100 किमी प्रति घंटे और 80 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगे।
एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहन सिर्फ 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकते हैं।
समृद्धि हाईवे पर दोपहिया, तिपहिया, चौपहिया रिक्शा की इजाजत नहीं है।

हालांकि रफ्तार सीमा चिंता का विषय भी बना हुआ है। ये परेशानी पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ी हुई दुर्घटनाओं की वजह से हुई है। दरअसल इससे पहले सितंबर महीने में मुंबई अहमदाबाद राजमार्ग पर पालघर के पास एक घातक दुर्घटना में उद्योगपति साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। वहीं मुंबई शहर में 5 अक्टूबर को बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था, इस एक्सीडेंट में पांच की मौत हो गई थी और आठ चोटिल हो गए थे।

Updated on:
07 Oct 2022 06:38 pm
Published on:
07 Oct 2022 06:37 pm
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ कमेंट से भड़कीं रोजलीन खान, बोलीं- ‘इसके बाद तुम्हें कोई नहीं पूछेगा’

‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘स्ट्रीट फाइटर’ के धालसिम बनने का दम, त्रिशूल-शंख के साथ शेयर किया, Video

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़