IIT Nagpur New BTech Courses: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) नागपुर ने एकडेमिक सेशन 2022-23 से 4 नए बीटेक के कोर्स शुरू किए हैं। आईआईटी नागपुर ने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई) स्ट्रीम के लिए नए बीटेक पाठ्यक्रम की शुरूआत की हैं। लॉन्च किए गए कोर्स में ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरेक्शन एंड गेमिंग टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स शामिल हैं। इसके साथ ही इस साल से आईआईआईटी नागपुर ने भी बीटेक उम्मीदवारों के लिए सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी की हैं।