इन दिनों मुंबई लोकल ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। चाहें वो नवरात्री के दौरान गरबा खेलने का हो या फिर मारपीट का। इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामूली बात को लेकर हाथापाई हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल नोंचे और थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने दोनों महिलाओं को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन, इसमें वो खुद घायल हो गई।