मुंबई

महाराष्ट्र में लेबोरेटरी केमिकल बनाने वाली कंपनी में भीषण धमाका, एक की मौत, 4 घायल

Limbani Salt Industries Blast: पालघर में एक औद्योगिक इकाई में हुए रासायनिक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।

less than 1 minute read
Sep 19, 2025
महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री में धमाका (File Photo)

महाराष्ट्र (Maharashtra Accident) के पालघर जिले (Palghar News) में एक रासायनिक फैक्ट्री (Limbani Salt Industries) में हुए भीषण धमाके में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे पालघर पूर्व में स्थित लिम्बानी साल्ट इंडस्ट्रीज में हुआ। फैक्ट्री में उस समय पांच मजदूर काम कर रहे थे। वे धातु और एसिड को मिला रहे थे, जो एक बेहद संवेदनशील और खतरनाक प्रक्रिया है। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया और पूरा परिसर दहल उठा।

ये भी पढ़ें

नागपुर में RDX बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका, 1 मजदूर की मौत, 17 घायल; दो साल में 20 से ज्यादा जानें गईं

धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख कदम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रासायनिक प्रक्रिया के दौरान हुए रिएक्शन से यह विस्फोट हुआ है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फैक्ट्री में कामकाज रोक दिया गया है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने केमिकल संबंधित फैक्ट्रियों में सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की मांग की है।

Published on:
19 Sept 2025 10:25 am
Also Read
View All

अगली खबर