मुंबई

पुलिस अफसर ने बचपन के दोस्त को दिया धोखा, पहले रिसॉर्ट और फिर घर में उसकी पत्नी से किया घिनौना काम

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस के एक अफसर ने अपने बचपन के दोस्त के साथ विश्वासघात किया और उसकी पत्नी का कथित तौर पर दो बार यौन शोषण किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2025, 4:02 PM IST
नाबालिग सहेलियां जा रहीं थीं मुंबई (प्रतीकात्मक फोटो)
नाबालिग सहेलियां जा रहीं थीं मुंबई (प्रतीकात्मक फोटो)

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुंबई पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (PSI) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी और पीड़ित महिला का पति बचपन के दोस्त हैं, लेकिन भरोसे के इस रिश्ते को पीएसआई ने शर्मसार कर दिया।

बचपन की दोस्ती को किया शर्मसार

कोंढाली पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी पीएसआई ने फरवरी में एक पारिवारिक पिकनिक के दौरान नागपुर के पास एक रिसॉर्ट में महिला का यौन उत्पीड़न किया। यही नहीं, उसने 13 मई को नागपुर जिले के हिंगना इलाके स्थित पीड़िता के घर पर भी फिर से वही घिनौनी हरकत की।

पीड़िता और उसका पति मूल रूप से गढ़चिरौली जिले के निवासी हैं। पहले तो पीड़िता ने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन हाल ही में पीड़िता ने हिम्मत करके अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया, तब जाकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी पीएसआई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी वर्तमान में मुंबई के विनोबा भावे नगर थाने में तैनात है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम को मुंबई भेजा गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फंदे से झूला मुंबई पुलिस का कांस्टेबल

मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार सुबह एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 56 वर्षीय शंकर भीकाजी सोलसे के रूप में हुई है, जो मुंबई पुलिस के विक्रोली ट्रैफिक विभाग में तैनात थे।

सोलसे उपनगरीय विक्रोली के पार्कसाइट इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी रंजना ने पुलिस को बताया कि सोलसे घर की निचली मंजिल पर सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी ने उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Updated on:
14 Jul 2025, 4:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

पुणे: 250 kg गांजा जब्त, फिल्मी अंदाज में पीछा कर पुलिस ने तस्करों को दबोचा, 1.51 करोड़ का माल बरामद

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: ‘मुझे फिर से अंडा सेल में रखो…’, आरोपी की मांग कोर्ट ने ठुकराई, कहा- हमला वहां भी हो सकता है