मुंबई

Maharashtra Political Crisis: कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, कमलनाथ बोले-देश में आज हो रही सौदे की राजनीति

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट पर पूरे देश की नजर है। इन सब के बीच कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक से पहले ही कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ मुंबई पहुंचें हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि देश में आज सौदे की राजनीति हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2022, 12:05 PM IST
Kamal Nath
Kamal Nath

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। राज्य के घटनाक्रम पर कांग्रेस की पूरी नजर है। पार्टी ने कमलनाथ को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। मुंबई पहुंचे कमलनाथ ने पूरे घटनाक्रम पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में आज सौदे की राजनीति हो रही है।

महाराष्ट्र में जारी घटनाक्रम के चलते कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। मुंबई पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। मध्य प्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इस बैठक में कमलनाथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायकों ने मुंबई में विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात के घर पर बैठक की है। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल ने की है। कांग्रेस की इस बैठक में 44 में से 42 विधायक पहुंचे हैं। साथ नाना पटोले और अशोक चव्हाण भी उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के लगभग 33 विधायक और सात निर्दलीय असम के गुवाहाटी के होटल में हैं। ऐसे में सरकार पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। गुवाहाटी पहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे ने एक बयान में कहा कि यहां कुल 40 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि हम बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे लेकर जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी