मुंबई

Maharashtra: अगर मुझे पता चला कि जानबूझकर हमारे लोगों को परेशान किया है तो…, जानें अजित पवार ने किसे दी खुली चेतावनी

महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी लगातार तेज है। सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। इसी बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने खुली चेतावनी दी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि अगर मुझे पता चला कि जानबूझकर हमारे लोगों को परेशान किया है तो...
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2022, 11:54 AM IST
ajit_pawar.jpg
अजित पवार ने अधिकारियों को दी खुली चेतावनी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ सियासी घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है। लगातार सियासी बयानबाजी का भी दौर जारी है। इसी कड़ी में अब एनसीपी नेता अजित पवार ने सरकारी अधिकारियों को चेताया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी के दबाव के आगे नहीं झुकें। साथ ही दबाव में आकर गलत काम न करें।

गौर हो कि अजित पवार ने सरकारी अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी किसी के दबाव के आगे नहीं झुकें और गलत काम न करें। ताकतवर की सरकार जाएगी। हम कब सत्ता में आएंगे ये पता भी नहीं चलेगा। पवार ने चेतावनी दी है कि अगर मुझे उस समय पता चलता है कि किसी अधिकारी ने गलत किया है, या जानबूझकर हमारे लोगों को परेशान किया है, तो उसकी खैर नहीं।

एनसीपी नेता ने यह भी कहा कि अगर हमारे आदमियों ने कोई गलत काम किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें, मुझे कुछ नहीं कहना है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए अधिकारियों को पवार ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दिन बदल रहे हैं। हम कब सत्ता में आएंगे पता भी नहीं चलेगा।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना से एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। साथ ही उद्धव की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। जिसके बाद शिंदे ने भाजपा के सहयोग से सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी