मुंबई

…तो उद्धव ठाकरे के पास 5 विधायक भी नहीं बचेंगे, शिंदे गुट के विधायक गुलाबराव पाटिल ने फिर साधा निशाना

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिंदे गुट और शिवसेना के बीच की तकरार जारी है। इसी बीच शिंदे खेमे के विधायक गुलाबराव पाटिल ने फिर एक बार उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर धनुष-बाण चुनाव चिन्ह चला गया तो उनके पास पांच विधायक भी नहीं बचेंगे।
less than 1 minute read
• •
Oct 01, 2022
uddhavv.jpg
Uddhav Thackeray

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र का राजनीतिक घमासान कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। उद्धव और शिंदे गुट के बीच जुबानी जंग भी थमी नहीं है। इसी बीच शिंदे खेमे के विधायक गुलाबराव पाटिल ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर धनुष-बाण चुनाव चिन्ह चला गया तो उद्धव ठाकरे के पास पांच विधायक भी नहीं बचेंगे।

शिंदे गुट के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने एक बार फिर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने ने कहा है कि अगर धनुष-बाण का चिन्ह हटा दिया गया तो उद्धव ठाकरे को पांच विधायकों का भी समर्थन नहीं मिलेगा। पाटिल ने भी कहा है कि सुनने में आ रहा है कि मिलिंद नार्वेकर भी हमारे पास आ रहे हैं।

पाटिल ने कहा कि चंपासिंग थापा बालासाहेब के बहुत वफादार थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन बालासाहेब के चरणों में बीता दिया। लेकिन थापा ने भी उन्हें छोड़ दिया। गुलाबराव पाटिल ने कहा है कि अब मिलिंद नार्वेकर भी हमारे पास आएंगे।

वहीं दूसरी तरफ मंत्री अब्दुल सत्तार ने भी शिवसेना की कड़ी आलोचना की है। सत्तार ने कहा है कि अगर मुझे कुत्ते का चुनाव चिन्ह भी दे दिया जाए तो भी मैं चुनाव जीत जाउंगा। दरअसल एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद ही उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। साथ ही महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इस घटनाक्रम के बाद से ही कड़वाहट खुलकर सामने आ रही है।

Published on:
01 Oct 2022 09:54 am
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ कमेंट से भड़कीं रोजलीन खान, बोलीं- ‘इसके बाद तुम्हें कोई नहीं पूछेगा’

‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘स्ट्रीट फाइटर’ के धालसिम बनने का दम, त्रिशूल-शंख के साथ शेयर किया, Video

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़