एकनाथ शिंदे गुट की भी दशहरा सभा मुंबई में होने वाली है। उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क मैदान में दशहरा सभा की अनुमति मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मौके पर शिवसेना के दोनों खेमे अपनी-अपनी ताकत दिखाएंगे। इसी बीच भंडारा से शिंदे समूह के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने कहा कि पूर्वी विदर्भ से सीएम शिंदे की सभा में लगभग 40,000 से 50,000 लोग जाएंगे।