मुंबई

Maharashtra Politics: उदय सामंत की गाड़ी पर हमले के आरोप में जिला प्रमुख संजय मोरे गिरफ्तार, CM ने कही ये बात

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना के दोनों खेमे के नेताओं की तरफ से एक दूसरे पर जवाबी हमले किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुणे में शिवसेना के शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत की कार पर मंगलवार को हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने उद्धव गुट के जिला प्रमुख संजय मोरे को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2022, 9:12 AM IST
Sanjay More Arrested in Uday Samant Car Attack Case in Pune
उदय सामंत की गाड़ी पर हमले के आरोप में जिला प्रमुख संजय मोरे गिरफ्तार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शुरू हुआ संग्राम अब तक जारी है। इसके साथ ही शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत की कार पर मंगलवार को हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए पुणे जिला प्रमुख संजय मोरे को गिरफ्तार किया है। इस हमले पर सीएम एकनाथ शिंदे ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कायरता का कार्य है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र सरकार में पूर्व राज्यमंत्री और शिंदे खेमे के विधायक उदय सामंत की कार पर मंगलवार को कुछ लोगों ने हमला किया था। जब यह अटैक हुआ था वह वहां मौजूद थे। पुणे पुलिस ने इस मामले में उद्धव गुट के जिला प्रमुख संजय मोरे को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले में उदय सामंत की कार के शीशे टूट गए थे। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक उदय सामंत अपने काफिले के साथ जा रहे थे। लेकिन कुछ लोगों ने पुणे के काटराज चौक पर उनके काफिले पर हमला किया था। जहां यह हमला हुआ था वहां उद्धव के बेटे और सरकार में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक जनसभा को संबोधित किया था। इस हमले के बाद शिंदे खेमे के विधायक भरत गोगावले ने कहा था कि उद्धव ठाकरे का समर्थन करने वाले शिवसैनिकों ने यह हमला किया है।

वहीं इस घटना के बाद उदय सामंत ने कहा था कि पुलिस यह भी जांच करेगी कि हमलावर उनका या फिर सीएम का पीछा तो नहीं कर रहे थे। जानकारी के अनुसार उदय सामंत की कार को देखते ही शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पहले जमकर नारेबाजी की थी। इस घटना पर उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए। कहा यह भी गया कि हमलावरों के पास बेसबॉल स्टिक और पत्थर थे।

सामंत ने इस घटना पर कहा कि मैं इससे डरने वाला नहीं हूं। मैंने सीएम से इस बारे में बात की है और घटना को लेकर जानकारी दी है। इस हमले के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कायरता का कार्य है। पथराव और भागने में कोई बहादुरी नहीं है। कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। अगर कोई कानून को हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना