28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Attack on Uday Samant: पुणे में शिवसेना के बागी विधायक उदय सामंत की कार पर हमला, इस घटना का वीडियो आया सामने

महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवसेना के बागी विधायकों और आक्रामक शिवसैनिकों के बीच तकरार अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है। आज पुणे में आक्रामक शिवसैनिकों ने एक चौंकाने वाली हरकत की है। सीएम एकनाथ शिंदे के साथ जा रहे बागी विधायक व पूर्व मंत्री उदय सामंत की गाड़ी पर शिवसैनिकों ने जमकर हमला बोला। इसमें उदय सामंत की कार में शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पुणे

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 2 Aug 2022, 10:40 PM IST

uday_samant.jpg

महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवसेना के बागी विधायकों और आक्रामक शिवसैनिकों के बीच तकरार अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है। आज पुणे में आक्रामक शिवसैनिकों ने एक चौंकाने वाली हरकत की है। सीएम एकनाथ शिंदे के साथ जा रहे बागी विधायक व पूर्व मंत्री उदय सामंत की गाड़ी पर शिवसैनिकों ने जमकर हमला बोला। इसमें उदय सामंत की कार में शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की है। ये घटना शिवसेना नेता तानाजी सावंत के घर जाते समय हुई। बैठक खत्म होने के कुछ ही मिनट बाद ही शिवसैनिकों ने काटराज चौक पर यह हमला शुरू कर दिया है। इस बार इसे देशद्रोह बताते हुए जोरदार नारा लगाया गया है, ऐसे में मामला गर्म हो गया है।

बताया जा रहा है कि यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि उदय सामंत ने शिवसेना को धोखा दिया था। गौरतलब है कि विधायक और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की बैठक 500 मीटर की दूरी पर चल रही थी, जहां से हमला हुआ था। यह भी पढ़ें: Mumbai News: शिवसेना ऑफिस में एकनाथ शिंदे की तस्वीरें लगाने से मचा बवाल, डोंबिवली में दोनों गुटों के बीच लड़ाई

बागी विधायकों के खिलाफ यह आक्रोश न केवल अब देखने को मिला बल्कि जब ये विधायक गुवाहाटी में थे तब भी शिवसैनिकों ने कई विधायकों के कार्यालय तोड़ दिए थे। कई विधायकों के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे। बागी विधायकों को देशद्रोही बताकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई जगहों पर पुतले भी जलाए गए। अभी भी शिवसैनिकों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे इस समय पुणे के दौरे पर हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि एकनाथ शिंदे इन शिवसैनिकों के खिलाफ सख्त आदेश जारी करेंगे। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन 4 शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद शिवसेना के बागी विधायक एक मराठी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि हम जैसे लोगों ने शिवसेना को बढ़ाने की कोशिश की। अब हम एकनाथ शिंदे साहब का समर्थन कर रहे हैं। यह मेरे जैसे कार्यकर्ता पर हमला करके अन्य 50 विधायकों को डराने का एक उदाहरण है। लेकिन 50 विधायक किसी के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह हमला नपुंसकता का संकेत है। मैं खुद कोथरुड थाने आया हूं। मुख्यमंत्री इस मामले पर नजर रख रहे हैं। लेकिन पुलिस को यह पता लगाना चाहिए कि किसके हाथों में बेसबॉल स्टेक था। उदय सामंत ऐसी धमकियों से नहीं डरते है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग