
शिवसेना किसकी? इस पर लड़ाई अभी जारी है। एक तरफ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और दूसरी तरफ बागी विधायक एकनाथ शिंदे दोनों के बीच शिवसेना को लेकर लड़ाई जारी है। पार्टी पर हक की लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है और हिंसक रूप ले रही है। मंगलवार को ठाणे के डोंबिवली में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एकनाथ शिंदे खेमे के समर्थक शिवसेना के ऑफिस में घुस गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये लोग शिवसेना की केंद्रीय शाखा में घुस गए और एकनाथ शिंदे एवं सांसद श्रीकांत शिंदे की तस्वीरें लगा दीं।
इन लोगों ने साथ में ड्रिल मशीन रखा था और दीवारों पर छेद करके तस्वीरें लगा दीं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के समर्थक भी मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों के बीच झड़प भी हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। यह भी पढ़ें: Mumbai: शिवसेना सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने का किया आग्रह
बता दें कि शिवसेना पर हक की लड़ाई चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, लेकिन उससे पहले एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे खेमे के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से तनाव बढ़ गया है। मंगलवार दोपहर को शिंदे खेमे के कार्यकर्ता डोंबिवली में शिवसेना की केंद्रीय शाखा में घुस गए और ड्रिल मशीन से दीवार में छेद कर एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे की फोटो वहां तांग दिए। अभी तक शिवसेना की इस केंद्रीय शाखा में बालासाहेब ठाकरे, आनंद दिघे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की ही तस्वीरें थीं।
इस घटना के बाद उद्धव खेमे और शिंदे समर्थकों के बीच लड़ाई हो गई। पिछले डेढ़ महीनों से एकनाथ शिंदे और उद्धव खेमे में पार्टी को लेकर टकराव चल रहा है। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 56 विधायकों में से 40 विधायको को अपने साथ लेकर बीजेपी के साथ गंठबंधन करने राज्य में सरकार बना ली है। यही नहीं शिवसेना के 19 लोकसभा सांसदों में से 12 सांसदों ने भी शिंदे खेमे से जुड़ गए है। इसके साथ ही शिंदे खेमा ने चुनाव आयोग में खुद को ही असली शिवसेना होने का भी दावा किया है। इस बीच डोंबिवली की घटना ने तनाव और बढ़ है।
इस घटना के बाद इस बीच डोंबिवली में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। आज से ही एकनाथ शिंदे खेमे के समर्थक डोंबिवाली में सदस्यता अभियान की शुरुआत की हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चालू किया गया है। कहा जा रहा है कि राज्य में सरकार बनाने के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी में एकनाथ शिंदे खेमा जुट गया है।
Updated on:
2 Aug 2022, 9:24 PM IST
Published on:
2 Aug 2022, 9:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.