मुंबई

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच कौन लेगा संजय राउत की जगह? उद्धव ठाकरे कर सकते हैं नाम का ऐलान

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद पार्टी का मजबूती से कौन पक्ष रखेगा इसे लेकर पार्टी के भीतर चर्चा जारी है। इसे लेकर शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे आज शिवसेना के प्रवक्ताओं के साथ मंथन कर रहे हैं। हो सकता है कि वह किसी नेता के नाम का ऐलान भी कर दें।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2022, 1:40 PM IST
sanjay_raut_and_uddhav_thackeray.jpg
Sanjay Raut and Uddhav Thackeray

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ सियासी घमासान अभी खत्म नहीं हुआ है। इन सब के बीच शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद मामला और बढ़ गया है। इसी बीच संजय राउत की जगह कौन लेगा इसे लेकर चर्चा शुरू है। दरअसल शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता के रूप में संजय राउत पार्टी का मजबूती से हर मसले पर पक्ष रखते थे। ऐसे में जिस तरह से सियासी घमासान जारी है उसके बाद अब पार्टी का पक्ष कौन और कैसे रखेगा इसे लेकर उद्धव ठाकरे शिवसेना के प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। हो सकता उद्धव की तरफ से किसी के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

वहीं इस बैठक में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे मुख्य प्रवक्ता संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद पार्टी की भूमिका मीडिया में कैसे रखना है, इसे लेकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही राउत की गिरफ्तारी के बाद अब पार्टी का पक्ष कैसे रखना है इसे लेकर भी मार्गदर्शन शिवसेना चीफ देंगे। ईडी द्वारा राउत की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि पार्टी का मजबूती से कौन पक्ष रखेगा।

गौर हो कि ईडी ने मुंबई की पात्रा चॉल घोटाले के केस में 31 जुलाई को शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत को उनके आवास से पहले हिरासत में लिया और फिर देर रात गिरफ्तार कर लिया था। ईडी का कहना है कि संजय राउत को धन शोधन रोकथाम कानून के तहत हिरासत में लिया गया था, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। राउत की गिरफ्तारी के बाद उद्धव ठाकरे ने भांडुप स्थित आवास जाकर उनके परिवार से मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि संजय राउत मौजूदा समय में ईडी की हिरासत में हैं। 1034 करोड़ के पात्रा चॉल घोटाला मामले में राउत को तीन दिनों की ईडी हिरासत में भेजा गया है। वे 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। राउत को ईडी फिर से कोर्ट में पेश करेगी और नए सबूतों सहित अन्य चीजों का हवाला देकर हिरासत की मांग कर सकती है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना