मुंबई

Maharashtra Weather: मुंबई-पुणे समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, मराठवाड़ा-विदर्भ में अलर्ट

Weather Update: महाराष्ट्र में अगले चार-पांच दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
3 min read
• •
Sep 26, 2026
Maharashtra Weather Forecast IMD
महाराष्ट्र के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी (Patrika: IANS/File)

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और घाट क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान जताया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग समेत मराठवाड़ा के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मुंबई में अगले पांच दिन बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, मुंबई में 26 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 27 सितंबर को हल्की बारिश, 28 सितंबर को फिर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 29 और 30 सितंबर को मुंबई में हल्की बारिश का अनुमान है। इन सभी दिनों में बारिश की संभावना को ‘बहुत अधिक’ बताया गया है।

ठाणे और पालघर में भी बारिश की संभावना

पालघर में 26 और 27 सितंबर को हल्की बारिश, जबकि 28 से 30 सितंबर तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

वहीं ठाणे में 26 सितंबर को हल्की बारिश, 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें तथा 28 और 29 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। 30 सितंबर को भी हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

रायगढ़ और रत्नागिरी में बढ़ेगी बारिश की तीव्रता

रायगढ़ में 26 और 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 28 से 30 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। रत्नागिरी में भी अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है। 26 और 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक के बाद 28 से 30 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। सिंधुदुर्ग में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

पुणे में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा का अनुमान

पुणे में 26 सितंबर को हल्की बारिश, 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक तथा 28 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 30 सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।

पुणे के घाट क्षेत्रों में 28 सितंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे और 29-30 सितंबर को कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

नासिक और अहिल्यानगर में भी बारिश

नासिक जिले में 26 और 27 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 28 सितंबर को हल्की बारिश और 29-30 सितंबर को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

अहिल्यानगर में 26 सितंबर को मौसम शुष्क रहने के बाद 27 और 28 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक, जबकि 29 और 30 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।

मराठवाड़ा में तेज हवाओं के साथ बारिश

छत्रपति संभाजीनगर में 26 सितंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। जालना, परभणी और नांदेड़ में भी 26 सितंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसके बाद इन जिलों में कुछ दिन मौसम शुष्क रहने और 29-30 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है।

विदर्भ के चार जिलों में 'येलो अलर्ट'

जबकि विदर्भ क्षेत्र के भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया जिलों में 24 घंटे तक गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, उसके बाद इस महीने के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Updated on:
26 Sept 2026 05:09 pm
Published on:
26 Sept 2026 05:09 pm
Also Read
View All
‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था अजमल कसाब’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल

‘उनकी सिर्फ फाइट ही दिखा रहे हैं’, आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 गेम पर रानी चटर्जी ने उठाया सवाल, बोलीं- ‘पर्सनली काफी केयरिंग हैं’

‘आपने मुझे कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया’, ‘द पैराडाइज’ स्टार राघव जुयाल ने एक्टर नानी के लिए लिखा इमोशनल नोट