मुंबई

Maharashtra Political Crisis: फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, संजय राउत बोले-विशेष सत्र बुलाना कानून के मुताबिक नहीं

महाराष्ट्र में राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का ऐलान कर दिया है। साथ ही शिवसेना अब आक्रामक है। संजय राउत ने राज्यपाल के फैसले पर कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना कानून के मुताबिक नहीं है। साथ ही शिवसेना फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2022, 10:45 AM IST
Shiv Sena Leader Sanjay Raut taken into custody by ED in Money Laundering Case
संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया

मुंबई: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में अब घटनाक्रम बदल गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की बात कही है। इसी कड़ी में अब शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना कानून के मुताबिक नहीं है। शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इससे पहले बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और फ्लोर टेस्ट के लिए कहा था। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु की ओर से फ्लोर टेस्ट पर रोक की मांग की गई है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल का फ्लोर टेस्ट का फैसला एक गैरकानूनी गतिविधि है क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को बस इसी समय का इंतजार था। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना कानून के मुताबिक नहीं है। दरअसल राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। साथ ही फ्लोर टेस्ट पर रोक की मांग की है।

राउत ने कहा कि भाजपा और राज्यपाल मिलकर संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शरद पवार के घर पर महा विकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक के बाद पूरे मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। इन सब के बीच खबर है कि बागी विधायक आज गुवाहाटी से मुंबई आ सकते हैं।

बागी विधायकों को गोवा ले जाने की भी बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें मुंबई लाया जा सकता है। इसके मद्देनजर गोवा के ताज कन्वेंशन होटल में 71 कमरे भी बुक हुए हैं। इससे पहले गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में एकनाथ शिंदे के साथ अन्य बागी विधायकों ने दर्शन किये। शिंदे ने यहां कहा कि हम कल मुंबई आएंगे।

Updated on:
29 Jun 2022, 10:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप