मुंबई

पति से झगड़े के बाद घर से भागी बहू, रास्ते में ससुर ने दबोचा…कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

Maharashtra Palghar News: घरेलू विवाद से बचने के लिए घर से निकली एक महिला के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने उसका पूरा जीवन झकझोर कर रख दिया।
2 min read
• •
Dec 23, 2025
Feature image
प्रतीकात्मक फोटो

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों के भरोसे को तार-तार कर दिया है। नांदगाव इलाके में एक महिला को उसी के चचेरे ससुर ने अपनी हवस का शिकार बनाया। यह घटना तब हुई जब महिला अपने पति से झगड़े के बाद घर से चली गई थी।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का अपने पति से किसी बात पर तीखा विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला को डर लगने लगा कि उसका पति उसे पीटेगा। इसी डर से वह आधी रात को घर छोड़कर बाहर निकल गई। अपने घर के पास ही स्थित एक कला केंद्र को सुरक्षित समझकर वह वहां जाकर छिप गई।

महिला जब वहां छिपी थी, तभी वहां तैनात चौकीदार की नजर उस पर पड़ी। वह चौकीदार कोई और नहीं बल्कि महिला का चचेरा ससुर ही था। इसलिए महिला को लगा कि वह वहां सुरक्षित है, लेकिन आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ कमरे में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

मदद के लिए चीखती रही पीड़िता

शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला ने बचने के लिए विरोध करने की कोशिश की, मदद के लिए चीखती रही, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप करा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

आरोपी के चंगुल से छूटते ही हिम्मत जुटाकर महिला सीधे मनोर पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी चचेरे ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसी कला केंद्र में वॉचमैन के तौर पर काम करता था।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। स्थानीय लोगों में आरोपी के प्रति भारी गुस्सा है। फिलहाल मनोर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को डॉक्टरी सहायता प्रदान की गई है।

Updated on:
23 Dec 2025 08:04 pm
Published on:
23 Dec 2025 07:59 pm
Also Read
View All
‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘वोट चोरों की बैंड बजनी चाहिए’, राखी सावंत ने कंगना रनौत पर कसा तंज, बोलीं- ‘कहां भाग गई ये’

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

महाराष्ट्र में मौसम का बदला मिजाज: कोंकण में गर्मी-उमस का अलर्ट, विदर्भ और पश्चिमी हिस्से में बारिश के आसार

गौतम ने नहीं किया भरोसा तो छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द, बोलीं- ‘लोगों के बीच मेरी इमेज भी मायने रखती है’