मुंबई

SSC HSC Exam Dates: अगले साल कब शुरू होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं? जानें संभावित तारीख

SSC HSC Board Exam 2026 Time Table: राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं (SSC) और बारहवीं (HSC) बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को लेकर बड़ी अपडेट दी है। इस साल दो हफ्ते पहले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी।
2 min read
Oct 14, 2025
Maharashtra SSC HSC Board Exam Dates Announce
इस साल 2 हफ्ते पहले होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, देखें शेड्यूल

Maharashtra Board Class 10, 12 Exam Dates 2026 Announced: महाराष्ट्र में जहां एक ओर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने एचएससी (12वीं) और एसएससी (10वीं) कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है।

10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम तारीख

महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) के अनुसार, बारहवीं की परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि दसवीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक होगी। इस बार बोर्ड परीक्षाएं दो हफ्ते पहले आयोजित होंगी ताकि छात्रों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

एसएससी और एचएचसी बोर्ड परीक्षाएं महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल (पुणे) की देखरेख में राज्य के नौ विभागीय मंडलों पुणे, नागपुर, छत्रपती संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोकण में आयोजित की जाएंगी।

प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित (Practical Exam)

बारहवीं कक्षा के प्रैक्टिकल, मौखिक और आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं 23 जनवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच होंगी। वहीं दसवीं कक्षा की प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं 2 फरवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

MSBSHSE ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां शैक्षणिक नियोजन के लिए पहले से जारी की गई हैं, ताकि छात्रों पर परीक्षा का मानसिक दबाव कम हो सके और उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिले। विषयवार अंतिम विस्तृत समयसारणी महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी।

यहां छात्रों के लिए गौर करने वाली बात यह है कि बोर्ड एग्जाम का यह शेड्यूल अंतिम नहीं है दसवीं और बारहवीं को बोर्ड परीक्षा का फाइनल टाइम टेबल बाद में जारी किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि प्रैक्टिकल, मौखिक आदि परीक्षाओं का शेड्यूल अलग से घोषित किया जाएगा।

Updated on:
14 Oct 2025 12:48 pm
Published on:
14 Oct 2025 11:05 am