
Payal Gaming (instagram:PayalGaming/x:@digital_newshub)
Payal Gaming Gets Emotional Recalling Deepfake Ordeal: भारत की चर्चित गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग ने हाल ही में रियलिटी शो 'अलायंस' में अपने साथ हुई डीपफेक घटना को याद करते हुए इमोशनल मोमेंट्स शेयर किया है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से किसी की छवि खराब करना कितना आसान हो गया है और इसका मानसिक असर कैसे लंबे समय तक बना रहता है।
शो के दूसरे एपिसोड में साथी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करते हुए पायल ने कहा कि आज के दौर में किसी व्यक्ति के एक शब्द और फोटो को उसके खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब उनके नाम से एक फर्जी डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, तब उन्हें एक बेहद मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। इस घटना को याद करते हुए वो इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
इतना ही नहीं, पायल गेमिंग ने भी कहा कि उन्हें आज भी इस विषय पर खुलकर बात करने में झिझक महसूस होती है। क्योंकि किसी की मेहनत से बनाई गई पहचान को कुछ जब कुछ लोग ही मिनटों में नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने कानूनी कार्रवाई की थी और जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।
इस बातचीत के दौरान टीवी होस्ट और कंटेस्टेंट निखिल चिनप्पा ने पायल का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की दुनिया में काम करने वाले लोगों को मानसिक रूप से मजबूत रहना पड़ता है क्योंकि सोशल मीडिया पर अक्सर बिना वजह भी निशाना बनाया जाता है। निखिल का मानना था कि ट्रोल्स और अफवाह फैलाने वालों को जवाब देने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।
बता दें, साल 2025 में सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पायल गेमिंग का नाम बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के जोड़ दिया गया था और बाद में उन्होंने साफ किया कि वीडियो फर्जी था और डीपफेक तकनीक के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई थी। इस मामले ने ऑनलाइन सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध और डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग को लेकर भी नई बहस छेड़ दी थी।
Updated on:
27 Jun 2026 06:20 pm
Published on:
27 Jun 2026 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
