मुंबई

महाराष्ट्र: समृद्धि महामार्ग पर दो भीषण हादसे, 2 CRPF जवानों समेत 6 की मौत, कई गंभीर

Maharashtra Accident : समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो जवानों की जान चली गई।

2 min read
Jun 07, 2024

Samruddhi Highway Accident : महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर दो भीषण सड़क हादसे हुए है। औरंगाबाद में एक स्कॉर्पियो कार (Scorpio) और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो जवानों की जान चली गई।

यह हादसा वैजापुर तालुका के जंबरगांव शिवारा में हुई है। तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। मृतकों की पहचान कुमारी योगेश जाधव (22), कमला बंसी राठौड़ (40) और बंसी धोंडीराम राठौड़ के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और एक्सल टूटकर अलग हो गया।

हादसे में राम सिंह बालसिंह राठौड़, शीतल बलसिंह राठौड़, मयंक योगेश जाधव और नेहा राठौड़ समेत कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले वैजापुर के उपजिला अस्पताल में ले जाया गया और फिर छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2 CRPF जवानों की मौत

इससे पहले बीड में चुनाव ड्यूटी पूरी कर गढ़चिरौली जा रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों का वाहन समृद्धि महामार्ग पर हादसे का शिकार बना। गुरूवार दोपहर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ कर्मियों के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना गुरुवार दोपहर को धामनगांव के पास समृद्धि महामार्ग पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ के जवान लोकसभा चुनाव की मतगणना व्यवस्था के लिए बीड आये थे और वापस लौटते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान केरल निवासी गिरीश कुमार (42) और आंध्र प्रदेश निवासी मीठा तेजस्वरराव (36) के तौर पर हुई है। दुर्घटना में एक जवान गंभीर जख्मी हुआ है।

Updated on:
07 Jun 2024 08:14 pm
Published on:
07 Jun 2024 08:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर