मुंबई

Maharashtra Viral Video: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगे के रंग में रंगा महाराष्ट्र का भाटसा बांध, देखें वीडियो

इस साल पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के भाटसा डैम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले भाटसा बांध को तिरंगे की रोशनी से टिमटिमा रहा है।
2 min read
• •
Aug 11, 2022
bhatsa_dam_of_maharashtra.jpg
Bhatsa Dam of Maharashtra

इस साल पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत में आजादी के जश्न को शानदार रूप से मनाने के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है। सभी प्रमुख स्थानों और इमारतों को तिरंगे की रोशनी से चमकाया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र का भाटसा डैम का एक बेहद खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र का ये डैम तिरंगे की रोशनी चमक उठा है, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

इस साल देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहा है। सभी तरफ आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। देश के हर कोने में सभी प्रमुख इमारतों को तिरंगे की रोशनी से चमकाया जा रहा है। इस वीडियो में 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले भाटसा बांध को तिरंगे की रोशनी से पूरी तरफ जगमगा गया है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: शाहरुख खान का बंगला देखने आए 3 दोस्तों ने चुरा लिया ऑटो, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि इस वीडियो में साफ नजर आ रहा हैं कि डैम का पानी तिरंगे के रंग में डूबा हुआ है। वीडियो के बैकग्राउंड में वंदे मातरम का गाना बज रहा है और देश के तिरंगे के रंग में रंगा हुआ ये पानी बहुत ही शानदार नजर आ रहा है, ये दृश्य हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

ट्विटर पर इस खूबसूरत वीडियो को शेयर किया गया है। बता दें कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर मोदी सरकार ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे की रोशनी से चमकाने करने का फैसला किया है। समारोह के हिस्से के रूप में कुल 150 स्मारकों को तिरंगे की थीम में प्रस्तुत किया जाएगा। कुछ स्मारकों को पहले ही तिरंगे की रोशनी से रोशन किया जा चुका है।

Updated on:
11 Aug 2022 04:46 pm
Published on:
11 Aug 2022 04:45 pm