मुंबई

IMD Weather Forecast: महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ के कारण 105 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी हाल में जारी एक रिपोर्ट में बाढ़, आकाशीय बिजली, भूस्खलन और अन्य कारणों को मौत की प्रमुख वजह बताया है। जबकि अब तक करीब 200 जानवर भी बारिश भेंट चढ़े है।

2 min read
Jul 19, 2022
Unseasonal rain alert issued in Maharashtra
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का अलर्ट जारी

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के लगभग सभी जिलों में बारिश की रफ्तार धीमी हुई है। हालांकि विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर और वर्धा जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिती बनी हुई है। जबकि वर्धा के साथ ही रत्नागिरि और गढ़चिरौली में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों के गांव पानी से घिरे हुए है।

महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ के कारण 105 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी हाल में जारी एक रिपोर्ट में बाढ़, आकाशीय बिजली, भूस्खलन और अन्य कारणों को मौत की प्रमुख वजह बताया है। जबकि अब तक करीब 200 जानवर भी बारिश भेंट चढ़े है। यह भी पढ़े-Maharashtra: बेजुबान से हैवानियत! चंद्रपुर में कुत्ते को पत्थर बांधकर बाढ़ के पानी में फेंका, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में 20 से 23 जुलाई तक के लिए महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, पुणे, बीड, परभणी, जालना, औरंगाबाद, शोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, अहमदनगर, उस्मानाबाद जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यानि यहां सामान्य बारिश होगी।


जबकि इस अवधि में अलग-अलग दिनों में हिंगोली, नांदेड़, लातूर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, नागपुर, गोंदिया, वर्धा, वाशिम, यवतमाल जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुसार, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली, गोंदिया, चंद्रपुर, भंडारा जिलों में बारिश का जोर अभी बरकरार रहेगा. हालांकि आईएमडी ने फ़िलहाल महाराष्ट्र के लिए कोई रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया है, यानि कि राज्य को अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश से राहत जारी रहेगी।

Updated on:
19 Jul 2022 05:19 pm
Published on:
19 Jul 2022 05:16 pm
Also Read
View All
आमिर खान की तीसरी वेडिंग न्यूज पर सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दिया बयान, बोलीं- वो बहुत हिम्मती हैं

40 रुपए एक्स्ट्रा नहीं देने पर कैब ड्राइवर ने मारा थप्पड़, मुंबई की महिला का आरोप- शिकायत करने पर कंपनी ने ब्लॉक किया अकाउंट

विप्रो में भी TCS जैसा कांड! पूर्व कर्मचारी बोली- हिंदू महिलाओं का हो रहा उत्पीड़न, आवाज उठाने पर नौकरी से निकाला

NEET री-एग्जाम से पहले टूटी हिम्मत, नागपुर की छात्रा ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’

‘Peddi’ पर पवन कल्याण ने लुटाया प्यार, गदगद हुए राम चरण, बोले- ‘आपके शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं’