1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: बेजुबान से हैवानियत! चंद्रपुर में कुत्ते को पत्थर बांधकर बाढ़ के पानी में फेंका, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

Chandrapur Dog Viral Video: पुलिस ने पशु प्रेमी संगठन की शिकायत के आधार पर पशुओं के साथ क्रूरता और प्रताड़ना से संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक आज आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 19 Jul 2022, 1:22 PM IST

Maharashtra Chandrapur Ballarpur Dog Viral Video

चंद्रपुर में कुत्ते को पत्थर बांधकर पानी में फेंका

Chandrapur Ballarpur Dog Viral Video: महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर (Chandrapur) जिले में दिल दहला देने वाली हैवानियत से भरी घटना सामने आई है। सोमवार को यहां कुछ लोगों ने एक बेजुबान को पकड़कर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। तीन लोगों ने एक कुत्ते को भारी पत्थर से बांधकर बाढ़ के पानी में फेंक दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बल्लारपुर तहसील (Ballarpur Tehsil) के दहेली गांव की है। आरोप है कि कुत्ते ने गांव के ही एक शख्स को काट लिया था। इससे गुस्साए आरोपियों ने कुत्ते के पैर में एक भारी पत्थर बांध दिया और उसे मारने के लिए बाढ़ के पानी में फेंक दिया। यह भी पढ़े-Maharashtra: जलगांव में उफनती नदी में फंसे 9 पर्यटकों को बचाया गया, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो

हालांकि, कुत्ता किसी तरह से तैरकर पानी से बाहर निकलने में कामयाब रहा और मौके से भाग गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीँ, वीडियो के सामने आने के तुरंत बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने पशु प्रेमी संगठन की शिकायत के आधार पर पशुओं के साथ क्रूरता और प्रताड़ना से संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक आज आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।


वायरल वीडियो में क्या है?

1 मिनट 3 सेकेंड के वीडियो में तीन लोग एक कुत्ते को पकड़े हुए उसे टॉर्चर करते हुए नजर आ रहे है। बाद में, उन्होंने उसे एक भारी पत्थर से बांध दिया और पानी में फेंक दिया। लेकिन कुत्ता कुछ ही समय में संघर्ष कर पानी से बाहर निकलने में कामयाब हो जाता है और भाग जाता है।