1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: जलगांव में उफनती नदी में फंसे 9 पर्यटकों को बचाया गया, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो

Tourists Stranded In Suki River In Jalgaon Rescued: स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम साढ़े छह बजे सूकी नदी में नौ पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी प्रशासन को दी। सभी नौ पर्यटक नदी के बीच में खड़े थे। जबकि उनके चारो तरफ से तेज पानी का बहाव था। जैसे-जैसे समय बीत रहा था पानी का बहाव बढ़ रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 19 Jul 2022, 11:11 AM IST

9 tourists stranded in Suki river in Jalgaon rescued

जलगांव के सूकी नदी में फंसे 9 पर्यटकों को बचाया गया

Jalgaon News: महाराष्ट्र में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। जिस वजह से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जलगांव (Jalgaon) के रावेर तालुका के गरबरडी बांध में फंसे नौ लोगों की तब जान में जान आई जब उन्हें कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया गया। जलगांव ज़िले के रावेर तालुका में बांध से पानी के अतिप्रवाह के कारण सूकी नदी में नौ लोग फंस गए थे। जिन्हें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने बचाया है।

स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम साढ़े छह बजे सूकी नदी में नौ पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी प्रशासन को दी। सभी नौ पर्यटक नदी के बीच में खड़े थे। जबकि उनके चारो तरफ से तेज पानी का बहाव था। जैसे-जैसे समय बीत रहा था पानी का बहाव बढ़ रहा था। यह भी पढ़े-Cobra Video: भंडारा में एक ही घर में मिले 12 नाग, वन विभाग की मदद से किया गया रेस्क्यू

इस संबंध में जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया, जिससे समय रहते सभी लोगों की जान बचायी जा सके। जानकारी के मुताबिक, नदी में लोगों के फंसे होने की सूचना जैसे ही जिलाधिकारी को मिली, उन्होंने अधिकारीयों और रावेर की तहसीलदार उषारानी देवगुने को बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

वहीं लगातार बारिश और नदी तल में बढ़ते पानी को ध्यान में रखते हुए रेजिडेंट उप-जिला अधिकारी ने राज्य आपदा मोचन बल की मदद के लिए मंत्रालय की आपदा निवारण इकाई से संपर्क किया. तदनुसार, धुले से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टुकड़ी को भी मौके पर भेजा गया।

जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों व तैराकों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब चार घंटे के अथक प्रयास और स्थानीय लोगों की मदद के बाद 9 पर्यटकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से नदी के किनारे और बांध क्षेत्र में न जाने की अपील की है। हालांकि, लोगों इसकी अनदेखी करते हुए नदी या बांध में जाते है और हादसे का शिकार होते है।