पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "हमारे शुरुआती आकलन के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति ट्रक में सवार थे। संभवतः इनमें एक चालक और दूसरा क्लीनर था। घटनास्थल पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, क्योंकि रात 11 बजे तक वहां की सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हो जाते हैं। हालांकि, अभी तक उनके नामों की पुष्टि नहीं हो सकी है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वाहन हरियाणा में पंजीकृत है और हिसार के कुछ लोगों के नाम पर है।"