मुंबई

Maharashtra Weather Update: मानसून तो गया, पर अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Weather Update: IMD ने महाराष्ट्र के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मुंबई, ठाणे और पालघर में 10 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
3 min read
• •
Updated: 6 Oct 2026, 5:34 PM IST
IMD Weather Update
महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान (Patrika File)

IMD Weather Forecast: महाराष्ट्र में मानसून की विदाई के बीच कुछ जिलों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि मुंबई, ठाणे और पालघर में 10 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में अलग-अलग दिनों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।    

मुंबई में अगले पांच दिन बारिश के आसार नहीं

मुंबई के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान फिलहाल राहत देने वाला है। 6, 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को मुंबई में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। ठाणे और पालघर में भी इन पांचों दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।    

वहीं रायगढ़ में 6 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 7 से 10 अक्टूबर तक रायगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।    

रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में गरज-चमक के साथ बारिश

कोंकण के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बादलों की आवाजाही का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान रत्नागिरी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 और 10 अक्टूबर को भी रत्नागिरी में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारों की संभावना है।    

सिंधुदुर्ग में भी बुधवार सुबह तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 7 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें, 9 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और 10 अक्टूबर को फिर हल्की बारिश का अनुमान है।    

पश्चिमी महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर

पुणे शहर में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन पुणे घाट क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।    

कोल्हापुर में भी 10 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी IMD ने की है। वहीं कोल्हापुर घाट क्षेत्र में 6 अक्टूबर को गरज-चमक, बिजली, हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अनुमान है। इसके बाद भी इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।    

सातारा में 6 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें, जबकि 9 अक्टूबर को भी हल्की बारिश की संभावना है। सातारा घाट क्षेत्र में 6 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।    

सांगली-सोलापुर में भी बारिश की संभावना

सांगली में आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 8 और 9 अक्टूबर को भी हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 10 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

सोलापुर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारों का अनुमान है। इसके बाद 7 से 10 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार है।  

विदर्भ के कुछ जिलों में गरज-चमक

विदर्भ के अधिकांश जिलों में फिलहाल किसी बड़े मौसम संबंधी चेतावनी का अनुमान नहीं है। हालांकि गढ़चिरौली में अगले 48 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि गोंदिया में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। चंद्रपुर में भी आज इसी तरह की मौसम गतिविधि का अनुमान है। इसके बाद इन क्षेत्रों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

Updated on:
6 Oct 2026, 5:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी