मुंबई

Mumbai Rains: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र से बारिश गायब! मौसम विभाग ने बताया अब कब बरसेंगे बादल

Weather Forecast : मौसम विभाग के मुताबिक 22 अगस्त के बाद मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की वापसी की संभावना है।

2 min read
Aug 16, 2024

Maharashtra Weather Update : महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से बारिश रुकी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में भी यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने राज्य में 22 अगस्त तक बारिश का ब्रेक जारी रहने का अनुमान जताया है। इसलिए मुंबई और इसके आसपास के जिलों में तापमान चढ़ेगा और गर्मी लोगों की मुसीबत बढाएगी।

मध्य महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान औसत से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मुंबई समेत कोंकण क्षेत्र में अधिकतम तापमान औसत से दो से तीन डिग्री, जबकि मराठवाडा में तीन से चार डिग्री अधिक है। 15 से 22 अगस्त के दौरान विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में कुछ खास बारिश नहीं होगी। हालांकि तापमान बढ़ने से शाम को कुछ इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।  

मुंबई में कोलाबा और सांताक्रूज़ दोनों मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मुंबई और उपनगरों में बढ़ते तापमान के साथ उमस बढ़ रही है और लोग अधिक बीमार पड़ रहे है।

मौसम विशेषज्ञों ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य में अधिकतम तापमान की यही स्थिति कमोबेश 25 अगस्त तक बनी रह सकती है। तब तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अगस्त के बाद कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में बारिश की वापसी की संभावना है। हालांकि इस दौरान मराठवाड़ा में ज्यादा बारिश नहीं होगी. 29 अगस्त से 5 सितंबर की अवधि के दौरान विदर्भ और उत्तरी कोंकण के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।

Published on:
16 Aug 2024 03:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर