मुंबई

Maharashtra Weather Update: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

Maharashtra Weather Today: IMD ने मंगलवार के लिए भी बारिश के आसार को देखते हुए मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, पुणे, रायगड, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, कोल्हापुर में भी येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकतर शहरों में 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में रिकॉर्ड हो रहा है।
2 min read
• •
Oct 17, 2022
heavy_rain_in_mumbai.jpg
Heavy Rain In Mumbai

Maharashtra Weather Today: सोमवार को महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र मुंबई (Mausam Kendra Mumbai) ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, रत्नागिरी, रायगड, सातारा, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, परभणी, वाशिम, बीड़, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, बुलढाणा और यवतमाल में येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, कोल्हापुर, सातारा, सांगली, सोलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड़, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ बिजली चमकने-गिरने और आंधी आने की भी आशंका जताई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: पुणे में पुरानी रंजिश की वजह से मर्डर का प्रयास, 8 लोग हुए गिरफ्तार; सामने आई ये बड़ी वजह

बता दें कि दूसरी तरफ महाराष्ट्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकतर शहरों में संतोषजनक श्रेणी में रिकॉर्ड हो रहा है। सोमवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 89 दर्ज किया गया है।

पुणे मौसम: महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। पुणे में आज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 88 दर्ज किया गया है।

नासिक मौसम: बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

नागपुर मौसम: महाराष्ट्र नागपुर जिले में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना है। नागपुर में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Updated on:
17 Oct 2022 09:08 am
Published on:
17 Oct 2022 09:06 am