रोहित खाते ने बताया कि बदमाशों का यह ग्रुप मेन आरोपी को हमला करने के लिए उकसा रहा था। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला किया था। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर चंद्रकांत कामठे, कांस्टेबल कुंदन शिंदे और नवनाथ भोसले की एक टीम तैयार की गई। बीते शुक्रवार को पनमाला में जाल बिछाकर दो नाबालिगों समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की हर पहलू से आगे जांच में जुटी है। दत्तावाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकतर आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।