अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर शनिवार से चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा है। उद्धव ठाकरे गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने अपने प्रचार की जोरशोर से शुरुआत की है। 1 नवंबर को इस सीट पर चुनाव प्रचार समाप्त होगा और 3 नवंबर को वोटिंग होगा। इस सीट पर बीजेपी ने मुरजी पटेल को अपना कैंडिडेट बनाया है और शिंदे गुट ने भी मुरजी पटेल को अपना समर्थन लेने का एलान किया है। इसके साथ ही रामदास आठवले की आरपीआई और टाईगर सेना के साथ कई अन्य सामाजिक संगठन भी मुरजी पटेल को अपना समर्थन दे रहे हैं। वहीं शिवसेना के समर्थन में एनसीपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के साथ भीम सेना जुड़ गई है।