मुंबई

Maharashtra Weather: मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने आज जारी ताजा पूर्वानुमान में मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, नासिक और कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। ठाणे समेत कुछ इलाकों में गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
maharashtra rain alert
IMD Weather Forecast September 2026 (Patrika File)

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में बारिश का दौर अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के प्रादेशिक मौसम केंद्र मुंबई ने महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लिए पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में गरज-चमक, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

ठाणे, रायगढ़ और पुणे घाट इलाकों में तेज हवाओं और बिजली का अलर्ट

आईएमडी (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे में ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे, कोल्हापुर, सातारा, सांगली और सोलापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ठाणे में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 2 और 3 अक्टूबर को हल्की बारिश का अनुमान है। रायगढ़ में भी अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहने का अनुमान है। जबकि पुणे के मैदानी इलाकों में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भी हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारों का अनुमान है।

कोल्हापुर में 29 और 30 सितंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद हल्की बारिश का अनुमान है। सांगली और सोलापुर में भी अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारों की संभावना है।

खासकर नासिक, पुणे और सातारा के घाट क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।

मुंबई और कोंकण का मौसम पूर्वानुमान

मुंबई में 29 और 30 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद 1 से 3 अक्टूबर तक शहर में हल्की बारिश जारी रह सकती है। जबकि पालघर जिले में भी 1 अक्टूबर तक गरज के साथ हल्की बारिश और उसके बाद हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

विदर्भ और मराठवाड़ा में कैसा रहेगा मौसम?

जहां मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी है, वहीं जलगांव, धुले और नंदुरबार में हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। इसके विपरीत, मराठवाड़ा के अधिकांश जिलों जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़ आदि और विदर्भ के जिलों अकोला, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली आदि में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Updated on:
29 Sept 2026 04:45 pm
Published on:
29 Sept 2026 04:45 pm